बढ़ते भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर किसान यूनियन ने दिया ज्ञापन

[object Promise]
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन

सुल्तानपुर-आज जनपद मुख्यालय पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किसानों,मजदूरों की अति जन हितकारी समस्याओं से निजात पाने हेतु भारतीय किसान यूनियन(चौधरी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० हृदयराम वर्मा के नेतृत्व में जनपद के उप निदेशक कृषि के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार व एन एच 56 के ऊपर वरदहस्त जिलाधिकारी के कारनामों से सम्बंधित ज्ञापन दिया गया।

जिसमें से किसानों के खाते में एक करोड़ रुपया अतिरिक्त भेजकर किसानों को परेशान करना,खाद बीज,पानी,सिंचाई नहर, धान खरीद,चीनी मिल चलाने आदि मांगों से सम्बंधित समस्या को लेकर श्रीमान ए०डी०एम०(प्रसासन)व सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए निराकरण करने की मांग की श्रीमान ए०डी०एम०(ई)महोदय ने दो दिन में जिलाधिकारी से वार्ता का आस्वासन दिया, उक्त के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की सहमति से दो दिन का अवसर दिया।

ज्ञापन देते समय जिला संरक्षक ब्रह्मा प्रसाद सिंह जिलाध्यक्ष योगेंद्र श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष लल्लन सिंह,तहसील अध्यक्ष कादीपुर रामपियारे यादव,ऋषि विश्वकर्मा,प्रधान खदेरू,प्रधान प्रतिनिधि सुरेश(तहसील लम्भुआ),मोहम्मद अली ब्लॉक अध्यक्ष भदैया,प्रेमनाथ,कतवारू,योगेंद्र,मीरा,कृष्णकुमार,डॉ०रमाशंकर, देवराज,सूर्यनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *