अब निशुल्क भोजन मिलेगा श्रद्धालुओं को, अयोध्या में आज से राम रसोई शुरू

[object Promise]

अयोध्या। अयोध्या में रामलला के मंदिर के ठीक बाहर अमावा मंदिर में पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम रसोई की शुरुआत हो गई है। राम रसोई में रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन मिलना शुरू हो गया है। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कुणाल ने आज शुरुआत कर दी है। इसकी महावीर मंदिर ट्रस्ट 10 करोड़ रुपए चंदे के तौर पर राम मंदिर के लिए ऐलान कर चुका है।
इससे पहले आचार्य किशोर कुणाल ने बताया था कि अयोध्या में राम रसोई की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए 60 क्विंटल गोविंद भोग और कतरनी चावल अयोध्या भेजा जा रहा है। सभी चावल कैमूर (बिहार) के मोकरी गांव से मंगवाया गया है।

राम रसोई और भगवान के भोग की सेवा लगातार चलती रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए अयोध्या के मुख्य पुजारी से बात हो गई है।

कुणाल ने अागे बताया कि बिहार में पहले से ही सीतामढ़ी में सीता रसोई चल रही है। यहां दिन में 500 लोग और रात में 200 लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *