प्रशासन मुस्तैद उन्नाव सीमा में सुरक्षा को लेकर

[object Promise]

शुक्लागंज: कानपुर में गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उन्नाव सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम और एसपी ने शुक्रवार को तैयारियां की समीक्षा की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक गेस्टहाउस में डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस अधिकारियों के साथ ब्रीफिग की। प्रधानमंत्री के आने पर कहीं पर भी चूक न होने का पाठ पढ़ाया। एडीशनल एसपी ने पुलिस अफसरों को बताया कि बैराज मार्ग पर ट्रांसगंगा सिटी से कोई हरकत नहीं होने पाए। यातायात जाम नहीं होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएं।

डीएम ने बताया कि डिप्टी सीएम, कई मंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, अन्य विभागों के सचिव व पुलिस के आला अधिकारी बैराज मार्ग से आवागमन करेंगे। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि रूट को तीन जोन में बांटा गया है। जोन नंबर एक बंथरा से जाजमऊ लखनऊ से आए सीओ अमित राय की निगरानी में रहेगा। जोन नंबर दो बदरका तिराहे से मरहला तक रायबरेली से आए सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी देखेंगे। जोन नंबर तीन गंगा नदी किनारे का पूरा क्षेत्र बांगरमऊ सीओ गौरव त्रिपाठी देखेंगे। इसके अलावा रूट पर सात सेक्टर बनाए गए हैं जिसे इंस्पेक्टर सोहरामऊ, इंस्पेक्टर अजगैन, इंस्पेक्टर उन्नाव कोतवाली, इंस्पेक्टर अचलगंज, इंस्पेक्टर बीघापुर, इंस्पेक्टर सफीपुर व इंस्पेक्टर गंगाघाट देखेंगे। लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रायबरेली व उन्नाव का फोर्स रहेगा। आठ सीओ, 15 एसएचओ, 70 एसआई, 250 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल व 300 होमगा‌र्ड्स तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बल का रिहर्सल कराया गया। पुलिस बल ने मॉक ड्रिल की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *