क्रेडिट कार्ड लोन लेने से पहले इन बातों का रखे ध्यान नही तो होगी बड़ी समस्या

Business Today: आज के समय मे हर कोई चाहता है कि वह अपनी जरूरतों को झटपट पूरा कर ले। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अब बैंक लोन का सहारा लेते हैं वही कई लोग ऐसे भी है जो क्रेडिट कार्ड लोन लेते हैं। आज के इस दौर में सभी बैंको ने अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्रेडिट कार्ड जारी कर रखे है। आप क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आपके अकाउंट में पैसे न होने की स्थिति में भी सामान खरीद सकते हैं। बैंक अपने ग्राहकों को अलग अलग तरीके के क्रेडिट कार्ड मुहैया करवाती है जिसकी लिमिट भी अलग अलग होती है। 

लोग अपनी सुविधा को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। वही अब क्रेडिट कार्ड अपने ग्राहकों को लोन की सुविधा दे रहा है। ग्राहको को क्रेडिट कार्ड पर जो लोन मिल रहा है वह पर्सनल लोन की तरह ही होता है। वही अगर आप क्रेडिट कार्ड पर लोन लेते समय कुछ चीजो का विशेष ध्यान नही देते हैं तो आपको भारी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। 

लिमिट के अनुसार मिलता है लोन:

अगर आप क्रेडिट कार्ड से लोन लेना चाहते हैं तो आपको ऍकरे6लिमिट के मुताबिक ही लोन मिलेगा। क्रेडिट कार्ड आपको आपकी लिमिट से अधिक लोन नही दे सकता है। बस क्रेडिट कार्ड से जब आप लोन लेते हैं तो इसपर ब्याज दर कार्ड पर लगने वाली ब्याज दर से कम होती है। आम तौर पर क्रेडिट कार्ड के लिए सालाना ब्याज दर 35-40 फीसदी होती है।

पेमेंट में न करें देरी:

अगर आप क्रेडिट कार्ड से लोन लेते हैं तो आपको उसका भुगतान समय पर करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर ब्याज बढ़ता जाता है। इसके साथ ही टॉप-अप लोन मिलने की संभावना कम हो जाती है। अगर क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर नहीं करते हैं तो आपको उसके लिए ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा ओर इससे आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाएगा। अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब होता है तो आपको बैंक से लोन कम मिलता है।

डिफॉल्ट से बचे:

क्रेडिट कार्ड का अगर आप भुगतान समय पर नही करते हैं तो आपका खाता डिफॉल्ट हो जाता है।लोन की किस्त समय पर नहीं जमा करने पर क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ता है, जो क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट से ज्यादा गंभीर माना जाता है। क्रेडिट कार्ड पर लोन के लिए प्रॉसेसिंग फीस 1 से लेकर 1.5 फीसदी तक होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *