पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स Ushoshi Sengupta के साथ मनचलों ने सरेराह की बदसलूकी

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स Ushoshi Sengupta के साथ मनचलों ने सरेराह की बदसलूकी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स अभिनेत्री उशोशी सेनगुप्ता को कुछ मनचलों ने सरेराह बदसलूकी का मामला सामने आया है। उन्होंने मंगलवार को इस मामले को अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार के बारे में फेसबुक पर पोस्ट भी शेयर किया। अब इस मामले में कोलकाता पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि उशोशी ने साल 2010 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था।

मीडिया खबरों के अनुसार उशोषी सेनगुप्ता का आरोप है कि काम से घर लौटने के दौरान कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने जवाहरलाल रोड क्रॉसिंग के पास उनका पीछा किया। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि इस मॉडल से बदसलूकी की इस घटना के संबंध में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार की रात लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर हुई थी। सेनगुप्ता द्वारा ली गई तस्वीरों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये गिरफ्तारियां हुई हैं। सेनगुप्ता का दावा है कि वह एक ऐप बेस्ड कैब से अपनी एक सहकर्मी के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान उनकी कार को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी और वे कार के ड्राइवर को बाहर निकालकर उन्हें पीटने लगे।

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स Ushoshi Sengupta के साथ मनचलों ने सरेराह की बदसलूकी

पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म कर कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। उशोशी ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके श्रॅ मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं। उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद उन लड़कों ने उशोशी के कैब ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा कि हमने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। अबतक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने इस बात की जांच बैठाई है कि मामले पर एफआईआर क्घ्यों नहीं दर्ज की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *