इस गांव में दूषित पानी को पीकर 100 से अधिक लोग बीमार

इस गांव में दूषित पानी को पीकर 100 से अधिक लोग बीमार

मथुरा । मथुरा स्थित कस्बा गोवर्द्धन के परिक्रमा मार्ग स्थित गांव आन्यौर में अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। 50 से अधिक बच्चों सहित करीब 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। धीरे-धीरे बीमार हुए लोगों की संख्या 100 के पार हो गई। गांव में अचानक लोगों के बीमार होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई तो मौके पर डॉक्टरों की टीम लोगों के इलाज के लिए पहुंच गई। टीम ने घर-घर जाकर उल्टी-दस्त और पेट दर्द से कराह रहे लोगों की जांच करने के साथ ही उनका उपचार शुरू कर दिया है।

इस गांव में दूषित पानी को पीकर 100 से अधिक लोग बीमार
Photo Credit- Social Media

पीड़ित लोगों में डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं लेकिन ये किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि बीमार लोगों को ड्रिप लगाने के साथ ही आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में 50 से अधिक बच्चों सहित 100 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। कुछ नए केस भी सामने आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, गांव में सरकारी पानी की टंकी से पेयजल की सप्लाइ होती है और आशंका है कि इसी के दूषित पानी को पीकर लोग बीमार पड़े हैं। रघुनाथ सिंह व एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि हाल ही में टंकी के लिए नई बोरिंग कराई गई है। पहले जो बोरिंग थी, उसके पानी से कभी कोई समस्या नहीं आई लेकिन नई बोरिंग की सप्लाइ का पानी पीने से लोग बीमार पड़ गए हैं।

वहीं डॉ. एम अली का कहना है कि लोगों के बीमार होने के कई कारण हो सकते हैं। बीमारी की वजह दूषित पानी भी हो सकता है और मौसम का बदलाव भी। हम जांच करने में लगे हुए हैं। जल्द ही इसका कारण भी पता चल जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *