जयपुर में लग्जरी कार में गांजे की सप्लाई, दो अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार

[object Promise]

जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने लग्जरी कार में गांजे की सप्लाई के लिए आए दो अन्तर्राज्जीय तस्करों को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि अन्तर्राज्जीय तस्कर अनिल कुमार (35) निवासी मलकागंज उत्तरी दिल्ली हाल कोतवाली मथुरा उत्तरप्रदेश और भोलासिंह (19) निवासी कोतवाली मथुरा उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध लग्जरी कार को पकड़ा। तलाशी में उसमें गांजा भरा मिला।
पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 10 किलो 100 ग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार को जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने गांजा उत्तरप्रदेश से 8 हजार रुपए प्रति किलो की दर से खरीदकर जयपुर शहर में 18 हजार रुपए प्रति किलोग्राम दर पर सप्लाई करना बताया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में जुड़े बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *