जिला फतेहपुर के तहसील खागा स्थित कटोंघन टोल प्लाजा में देर रात्रि 1.40 बजे 21/12/18 को एक सफेद कलर की टाटा जस्ट कार बड़ी तेजी से आती है प्लाजा बूथ कर्मी के हाथ देने के बाद भी गाड़ी नहीं रुकती आगे बैरीकेटिंग लगाने पर उसमें भी ठोकर मारते हुए गाड़ी रुक जाती है ।
रुकते ही गाड़ी से उतरकर कुछ वर्दीधारी,असलहाधारी, पुलिशकर्मी मौके पर मौजूद टोल कर्मी अजय राय,मनोज कुमार,सुमित आदि की जमकर पिटाई करने लगे और लोहे के स्टूल आदि से मारकर तोड़फोड़ करते हुए वहाँ से निकल गए जिससे इस पुलिसिया गुंडई से वहां के कर्मी भयभीत है। वहीं इस सम्बंध में टोल मैनेजर ने 100 नम्बर पर फोन किया ।
लेकिन वह भी इनकी सुरक्षा के लिए नहीं आई, फिर खागा कोतवाल,खागा सी.ओ.को उक्त मारपीट की कैमरे की फुटेज देकर उनको जानकारी दी गयी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीँ गाड़ी का नम्बर सर्च करने पर शकुंतला देवी कानपुर के नाम गाड़ी है। वहीँ जब इस सम्बंध में सी.ओ.खागा से बात की गई तो वह मामला संज्ञान में न होने की बात बताई । यह समस्त जानकारी टोल प्लाजा मैनेजर दीपक शर्मा ने मीडिया को दिया।
Leave a Reply