बॉलीवुड की बोल्ड गर्ल सनी लियोनी (Sunny Leone) ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ में काम करने जा रही हैं। साल 2014 में सनी लियोनी ने फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में काम किया था। इस फिल्म में सनी पर फिल्माया गाना ‘बेबी डॉल’ काफी लोकप्रिय हुआ था। सनी लियोनी एक बार फिर रागिनी एमएमएस सीरीज से जुड़ गई हैं। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का नया दमदार गाना ‘हैलो जी’ रिलीज हो चुका है।
‘हैलो जी’ गाना रागिनी एमएमएस रिटर्न्स 2 का हैं। इससे पहले इस गाने का एक टीजर सोशल मीडिया शेयर किया गया था, जिसके बाद सनी के तमाम फैंस को इस गाने का काफी बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हुआ। गाने का वीडियो अभी रिलीज किया गया है, जो बेहद शानदार है। कुछ ही देर पहले आए इस हॉट गाने के वीडियो पर अब तक काफी सारे व्यूज आ चुके हैं।
साथ ही दर्शकों को गाना काफी पसंद भी आ रहा है। दर्शक इस गाने पर दिल खोल कर लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। उस ‘हैलो जी’ का पता चल चुका है वो और कोई नहीं सुपर सेक्सी सनी लियोनी हैं। जो इस बार रागिनी एमएमएस सीजन 2 में आपको नमकीन करने आ रही हैं। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वह रेड बलून के साथ सेक्सी अदाओं से दीवाना बनाती नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं सनी के फैंस उनके इस गाने के वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। गाने में सनी लियोनी बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं और काफी बोल्ड अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस भी इस गाने का बेसब्री से इंतजार था। सनी लियोनी के इस जबरदस्त सॉन्ग को मीत ब्रदर्स और कनिका कपूर ने गाया है। साथ ही इस गाने में रैप भी मीत ब्रदर्स ने दिया है. इसके अलावा गाने के लिरिक्स कुमार द्वारा लिखे गए हैं।
Leave a Reply