संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की खुदकुशी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

जगदीशपुर,(अमेठी) । कोतवाली क्षेत्र जगदीशपुर मे एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अन्दर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब इसकी सूचना लोगों को हुई तो लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली जगदीशपुर को दी और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करके शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-वाराणासी राजमार्ग पर स्थित आहूजा भट्ठा के पास रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब परिजन निमंत्रण से वापस लौटे तो दरवाजा अन्दर से बन्द मिला खटखटाने पर भी नहीं खुला किसी तरह जब दरवाजा खोला गया तो देखा कि अरूण कुमार साहू उर्फ चिन्टू सुत ओमप्रकाश साहू उम्र करीब (40 वर्ष) ने फांसी लगा ली है अरुण कुमार साहू अपने पीछे पत्नी एक लड़का और दो लड़की छोड़ गया है वही आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना जगदीशपुर कोतवाली पुलिस को दी, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरु कर दी। वही लोगों की माने तो कुछ दिनों से चिंटू आर्थिक परेशानी से गुजर रहा था।।

क्या बोले थानाध्यक्ष…
वही इस सम्बन्ध में जब जगदीशपुर कोतवाली प्रभारी रमाकान्त प्रजापति से बातचीत की गई तो बताया कि कल रात सुल्तानपुर में मृतक के रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम था जहाँ पर मृतक के परिजन गये हुए थे और मृतक घर पर अकेला ही था वापस लौटने पर मकान में मृतक फांसी के फंदे पर लटकता हुए मिला ।मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *