नई दिल्ली। पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कहर फैला हुआ है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस से लोग दहशत में है। वहीं पूरे देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्कूल, कॉलेज, मॉल्स सहित तमाम जगहों को बंद करने के आदेश दिए गए है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 मार्च को रात 8 बजे कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दों पर देश को संबोधित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम मोदी अपने इस संबोधन में देश के लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के उपायों और अब तक देश में इसकी स्थिति के बारे में बता कर सकते हैं। पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी शेयर की।
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 153 हो गया है। जबकि इस वायरस के कारण अब तक देश ममें तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
Leave a Reply