जनपद प्रयागराज के सी एम ओ की उदासीनता से चल रहे झोला छाप डाक्टरों की दुकान लोगों की जिंदगी से समझौता

[object Promise]
रिपोर्ट राकेश कुमार केसरवानी
अधिक बीमारियों वाले मौसम में इनकी संख्या में और इजाफा हो जाता है इस समय भी सामान्य वायरल संक्रामण से लेकर डायरिया मलेरिया हैजा के मामले बढ़ रहे हैं जिसे देख झोलाछाप डॉक्टर ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया पुराने डाक्टरों के अलावा कई नए डॉक्टर भी सामने आ रहे हैं यह समस्या केवल नैनी चाका तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे जनपद प्रयागराज में सैकड़ो झोला छाप डाक्टर शान से अपना क्लीनिक चला रहे हैं ।

स्वास्थय विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की बात करे तो स्वास्थ्य विभाग ने अब तक इन झोला छाप डाक्टरों को नोटिस जारी कर अधिकारी मोन हो जाते हैं नैनी और चाका का हाल ही अलग है उनके इस फरमान का यहां कोई असर दिखाई नही दे रहा है यहां तो स्वास्थ्य विभाग ने ही ऐसे डाक्टरों को संरक्षण दे रखा है सूचना के नाम पर दो चार डाक्टर ही अनधिकृत दर्शाये जाते हैं ।

जबकि पूरे जनपद मे झोला छाप डाक्टरों की संख्या तीन सौ से अधिक है सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झोला छाप डाक्टरों को आगाह किया है कि वे कोई और पेशा चुन ले साथ ही उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य महकमो को आदेश भी दिया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *