अग्निपथ:- जयंत ने किया युवा पंचायत का ऐलान यूजर बोला यह पंचायत नहीं आपकी राजनीतीक यात्रा है

Agneepath scheme Live:- अग्निपथ योजना के विरोध में जहां युवा सड़को पर हंगामा मचाए हुए हैं। वही राजनीति दल लगातार इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं और युवाओं के समर्थन में खड़े हो गए हैं। अभी हाल ही में जहाँ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने केंद्र की इस योजना का विरोध किया वही अब राष्ट्रीय लोकदल जयंत चौधरी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से अग्निपथ को वापस लेने की मांग उठाई है।

जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि, जब नाम फ़िल्मी ही रखने हैं, तो फिर ध्यान से…. अमिताभ बच्चन की अग्निपथ (1990) के पहले शहंशाह (1988) आइ थी और बाद में कोहराम भी (1999)!! इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में अग्निपथ योजना का विरोध किया ओर लिखा माफी वीर आदर्श जुमला वीर प्रचारक, भाषण वीर नेता
भारतीय सेना को अग्नि वीर मत बनाओ! 
 

 

 

जयंत चौधरी के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया कर रहे हैं और अपना अपना पक्ष रख रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि यह युवाओं के जीवन और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है सैनिक की कीमत लगाना बहोत भारी पड़ेगा bjp को यह होश की उम्मीद न करे जोश के सामने खड़ी नही हो पायेगी झूठी सरकार। वही एक अन्य यूजर कहता है कि भाजपा लगातार देश को बर्बाद करने में लगी हुई हैं कुछ दिनों पहले काला कानून लाकर देश के किसानों को परेशान किया अब देश के लिए जान न्यूछावर करने वाले वीर जवानों का अपमान कर रही हैं ढोंगी देशभक्त। 

 

वही जयंत की युवा पंचायत को इंगित करते हुए एक यूजर कहता है कि ये पंचायत नहीं आपकी राजनीतीक है यात्रा है, आपको भी युवाओं से कोई लेना देना नहीं है, अगर आप सच में गंभीर होते तो आज आप युवाओं के साथ होते सङको पर.. और सुनो विरासत में मिली है राजनीति आपको,,, ये जयादा दिन नहीं चलती है विरासत वाली राजनीति।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *