मुसाफिरखाना । निजामुद्दीनपुर चौराहे पर शुक्रवार से आयोजित हो रही सात दिवसीय संगीत मई श्री मद भागवत कथा की जलभरी के लिये कलश यात्रा सुबह से ही चौराहे से गाजे बाजे के सैकड़ो वाहन के साथ यात्रा दादरा स्तिथि माता हिंगलाज धाम पहुची।जहाँ उपस्थिति कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने अपने साथियो संग यात्रा का स्वागत किया वही हिंगलाज पुजारी पं शेषराम मिश्र ने कलश यात्रा का बैदिक मंत्रों चारण द्वारा पूजन कराया वहा से कलश यात्रा माँ हिंगलाज माता का आशीर्वाद ले पूरे सधई,भददौर होते हुए गोमती घाट निजामुद्दीनपुर पहुँची जहाँ ग्राम वासियो ने शोभायात्रा यात्रा का स्वागत किया।
और डीजे की धुन पर भक्तगण खूब थिरके और अबीर गुलाल उड़ाए। साथ मे उपस्थिति महंत स्वामी अलोकानंद महाराज ने घाट पर सभी महिलाओं को विधि विधान से उनके कलश में जल भरी कराई,और गोमती माता की आरती भी। यात्रा की देख रेख कर रहे शिवकांत पांडेय ने सभी भक्तों का यात्रा में सम्मिलित होने का आभार प्रगट करते हुए कथा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आग्रह भी किया।शोभायात्रा में सम्मिलित राम सुमिरन पांडेय,कृपाशंकर सिंह,मोहित गुप्ता,उमाकांत,राम सजीवन यादव,नकछेद पांडेय, रोहित,बिजय गुप्ता,उग्रसेन,बबलू यादव,प्रशांत,सर्वेश,अंजनी श्रीवास्तव सिंह,विपुल,रामभवन,आदि सैकड़ो संख्या में श्रद्धयालु उपस्थित रहे।
Leave a Reply