[object Promise]
नई दिल्ली. BJP के लिए पिछला सप्ताह बुरा साबित हुआ. पिछले 6 दिनों बीजेपी के 3 विधायकों की मौत हो गई. उत्तराखंड के बीजेपी विधायक मगनलाल शाह का निधन हो गया है. मगनलाल 55 वर्ष के थे. मोली जिले की थराली विधानसभा सीट से विधायक शाह की रविवार रात इलाज के दौरान चमोली के निकट जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में मौत हो गई. उन्हें सांस लेने में तकलीफ, फेफडों में संक्रमण और न्यूमोनिया के कारण गत 19 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
इससे पहले कि 21 फरवरी को यूपी के बिजनौर की नूरपुर सीट से विधायक लोकेन्द्र सिंह की सड़क हादसे में और राजस्थान के नाथदेवड़ा सीट से बीजेपी विधायक कल्याण सिंह ने अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.
Leave a Reply