[object Promise]
रिपोर्टर विवेक चौबे
कांडी: प्रखंड प्रमुख- नीतु पाण्डेय ने सीओ- मो. असलम के द्वारा राणाडीह मुखिया कृष्णा दास के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार की निंदा की है। प्रमुख-नीतू पाण्डेय ने बताया कि जनता के द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधी के साथ पदाधिकारी द्वारा किये गये दुव्यर्वहार को कांडी की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
साथ ही कहा कि कांडी सीओ सरकारी सेवक हैं तो नियम के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों से दूव्यर्वहार न करें। कांडी सीओ का आचरण एक लोक सेवक के जैसा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब से वे आये हैं तभी से वे अपने व्यवहार के लिए हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांडी सीओ का व्यवहार नहीं सुधरा तो कांडी की जनता उनके विरुद्ध आंदोलन भी करेगी।
Leave a Reply