पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद बम निरोधक दस्ता टीम ने सुरक्षा के उद्देश्य से बस स्टैंड रेलवे स्टेशन विशाल मेगा बाजार तथा सदर बाजार में चेकिंग अभियान चलाया l चेकिंग अभियान में सभी स्थानों पर बारीकी के साथ चेकिंग की गई अभियान में बम निरोधक दस्ता प्रभारी रामबाबू ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा l
उन्होंने सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है साथ ही लावारिस वस्तुओं के मिलने की सूचना देने को लेकर लोगों को समझाया तथा दुकानदारों को हिदायत दी की अपनी दुकान के आगे रखे डस्टबिन को साफ सुथरा रखें कोई भी लावारिस वस्तु मिलने पर सूचना देने के लिए कहा इस चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भी सचेत रहने की विदाई दी l
इस चेकिंग अभियान को लेकर यात्रियों से हमारे संवाददाता रिहान अली के साथ इरफान अब्बासी ने बात की तो सभी यात्रियों ने कहा कि यह बहुत अच्छा सफल कार्यक्रम है और इस कार्यक्रम को लगातार करते रहना चाहिए क्योंकि आतंकवाद जिस तरह से अपने पैर पसार रहा है उसेसे हम सभी को सचेत रहने की जरूरत है
Leave a Reply