जनपद प्रयागराज के कर्नल गंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर नान बच्चा की हत्या

जनपद प्रयागराज के कर्नल गंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर नान बच्चा की हत्या

रिपोर्ट राकेश कुमार केसरवानी
जनपद प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र सोमवार हिस्ट्रीशीटर विद्वान यादव उर्फ नान बच्चा उम्र 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई बाइक से आए हमलावरों ने नान बच्चा को सरेआम गोली मारी और निकल भागे जख्मी हालत में उसे लोगों ने अस्पताल ले जाया गया डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

जनपद प्रयागराज के कर्नल गंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर नान बच्चा की हत्या

आक्रोशित लोग शव को लेकर कर्नलगंज थाने पहुंच और जमकर हंगामा किया सैकड़ों लोगों की भीड़ में थाना घेर नारेबाजी की काली माई मंदिर और यादव गली में भी हंगामा कर कई वाहनों में तोड़फोड़ की पुलिस अधिकारी और कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर भीड़ को शांत कराया नान बच्चा हिस्ट्रीशीटर के परिजनों का कहना है की स्मैक के विरोध करने पर धंधे वालों ने उनकी हत्या कर दी ।

कटरा बाजार में यादव गली में रहने वाले कृष्ण गोपाल के चार बेटे में तीसरा नंबर का बेटा नान बच्चा रात करीब 11:00 बजे गली के मोड़ पर खड़ा था तभी पल्सर बाइक से आकर पीठ में गोली मार दी वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो हमलावर निकल भागे गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और उन्हें पार्वती अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया इसके बाद शव को एंबुलेंस से वापस थाने पर लाया गया थाने में भी ने हंगामा शुरू कर दिया और मोहल्लों के लोगों का आरोप है कि पुलिस कटरा मे स्मैक बिकवाती है स्मैक के धंधे बाजो का विरोध करने पर नान बच्चा की हत्या कराई है ।

महिलाओं ने भी पुलिस पर आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया खबर पाकर एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव पहुंचे और लोगों का कहना था कि नान बच्चा ने स्मैक बेचने वाले युवक को कई दिन पहले पीटा था उन्हीं लोगों ने योजना बनाकर कर हत्या कर दी नान बच्चा पर कर्नलगंज शर्मा समेत अन्य कई थानों में मुकदमा दर्ज बच्चा के बड़े भाई बिनय यादव के साथ ठेकेदारी करता था । नाना बच्चा की पत्नी निशा यादव और उनकी दो बेटियां स्नेहा 12 साल की और ऋतिक 8 साल की है परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *