जिले में चैत्र नवरात्र के प्रथम व दूसरे दिन शहर से लेकर गांव तक शक्तिपीठ व मंदिरो पर सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

[object Promise]
जिले में चैत्र नवरात्र के प्रथम व दूसरे  दिन शहर से लेकर गांव तक शक्तिपीठ व मंदिरो पर सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। बीकापुर के कोछा बाजार स्थित धमसा माता शक्ति पीठ परक्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने मातारानी के  स्वरूप पर प्रसाद, पूड़ी लपसी का भोग लगाकर, चुनरी भेंट कर शक्तिपीठ की परिक्रमा कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की अर्जी लगाई।
मान्यता है कि यहां पर जो भी मुराद सच्चे मन से मांगी जाती है वह पूर्ण होती है । किसी भी मांगलिक कार्य करने से पहले ग्रामीण तथा नव दंपत्ति अपने  जीवन को कामयाब बनाने के लिए धमसा माता रानी का आशीर्वाद लेने इस मंदिर पर जरूर आते हैं। धमसा मां के इस मंदिर पर नवरात्र के दिनों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहता है । मंदिर पर अष्टमी के दिन अखंड रामायण का पाठ होता है तथा नवमी के दिन विशाल मेला लगता है और भंडारे का आयोजन भी क्षेत्रीय श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *