पटना। बिहार में बढ़ने कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की चपेट में अब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitih Kumar) भी आ गए हैं। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar Corona Positive) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में कर लिया है। सीएम नीतीश ने सभी से कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सीएम ऑफिस ने ट्वीट कर दी है। सीएम ऑफिस ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टरों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में है। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।
ओमीक्रोन में 27 मरीज मिले
पटना के IGIMS (Indira Gandhi Institute of Medical Sciences) की माइक्रोबायोलॉजी लैब में कुल 32 संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट रविवार को आई। इसमें से 27 लोगों में ओमीक्रोन, चार लोगों में डेल्टा वेरिएंट की पुष्टि हुई। इस तरह 85 प्रतिशत सैंपल में ओमीक्रोन, 12 प्रतिशत में डेल्टा और तीन प्रतिशत यानी एक में कोई दूसरा वेरिएंट मिला।
बिहार के 7 जिलों में ओमीक्रोन
IGIMS के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने मीडिया को बताया कि कुल 32 सैंपल में से 22 पटना के और बाकी सात जिले के थे। इसमें पटना के 22 सैंपल में से 20 में ओमीक्रोन, एक में डेल्टा की पुष्टि हुई। एक अन्य की रिपोर्ट अपुष्ट रही। मधुबनी, शेखपुरा, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया और गया में ओमीक्रोन जबकि बक्सर में डेल्टा वेरिएंट की रिपोर्ट आई। मधुबनी और वैशाली में भी डेल्टा के वेरिएंट मिले।
Leave a Reply