कुशीनगर में मायके में रह रही पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर पति ने उतारा मौत के घाट

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर मुसहर में मायके में रह रही पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार कर पति ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पति फरार हो गया।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवा गांव के निवासी सुरेन्द्र मुसहर की शादी कुबेरस्थान के लक्ष्मीपुर गांव में राजेंद्र की बेटी उषा के साथ हुई थी। पति से किसी बात को लेकर उषा और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ करीब 10 दिन से मायके में रह रही थी। शनिवार को सुरेन्द्र पत्नी को बुलाने ससुराल आया था। उषा ससुराल जाने से मना कर रही थी। रात में सभी सोए हुए थे।
पत्नी से नाराज सुरेन्द्र ने रविवार को भोर में धारदार हथियार से उषा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति की तलाश कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *