[object Promise]
राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए आज चुनाव हो रहा है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी सांसदों को लेकर व्हिप जारी कर दिया है।
एएनआई के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने सभी सांसदों को सदन में वोटिंग के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा है। वहीं एनडीए ने भी बैठक की है।
बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से जदयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह और यूपीए की तरफ से कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं। लेकिन बीजू जनता दल की ओर से हरिवंश सिंह का समर्थन किए जाने के ऐलान के बाद एनडीए का पक्ष मजबूत नजर आ रहा है।
Leave a Reply