डीएम प्रशांत शर्मा के सख्त रवैये के चलते,विभाग आया हरकत में ,सड़क पर गिट्टी गिरना शुरू

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मुसाफिरखाना। डीएम प्रशांत शर्मा के सख्त रवैये के चलते,विभाग आया हरकत में ,सड़क पर गिट्टी गिरना शुरू। बीते कल ही शुक्रवार को खस्ताहाल मुसाफिरखाना देवरा मार्ग से डीएम व एसपी ने निजामुददीनपुर विसर्जन घाट का निरीक्षण किया था,और वही घाट पर अधिकारियों व ठेकेदार को तलब कर जमकर फटकार लगाई थी।

और कड़ा रुख अपनाते हुए जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की बात ठेकेदार को कही थी, फटकार के बाद पीएमजी एस वाई बिभाग के अधिकारी व ठेकेदार हरकत में आकर आज से ही गिट्टियो को गिराना शुरू कर दिया है।वही इस कड़े रुख से समिति के लोगो ने डीएम प्रशांत शर्मा की सराहना की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *