मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता तुषार कपूर तब सुर्खियों में आए थे, जब वह सरोगेसी के जरिये बिना शादी के बाप बने थे। अपने भाई के ही नक्शे कदम पर चलते हुए अब एकता कपूर भी सरोगेसी के ही जरिये मां बनीं हैं।
बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म 27 जनवरी को हुआ, जिसके बाद से ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है। जिक्रयोग है कि एकता इस बात का कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, लेकिन तुषार के बेटे लक्ष्य के जन्म के बाद उनके मन में मां बनने की इच्छा जागी थी।
एकता को बधाई देते हुए फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने लिखा ‘आज सुबह की सबसे शानदार न्यूज. बहुत-बहुत बधाई एकता। भगवान आपके बच्चे को सेहत और खुशियां बख्शे, ढेर सारी मस्ती।’
बॉलीवड में सरोगेसी के जरिए मां और पिता बनने वाले सितारों की लंबी फेहरिस्त है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए ही पिता बने थे। उनके दो जुड़वां बच्चे हैं, जिनके नाम यश और रूही है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे अबराम खान का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ था।
सलमान के भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने साल 2011 में अपने दूसरे बेटे योहान को सरोगेसी की मदद से ही पाया था। आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे आजाद ने भी साल 2011 में सरोगेसी की मदद से जन्म लिया था। हालांकि, पहली पत्नी रीना दत्ता से आमिर के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जुनैद और ईरा है।
Leave a Reply