मुर्गा बिना सिर के 18 महीनों तक रहा जिंदा, इस कारनामे से अपने मालिक को बना दिया करोड़पति

[object Promise]

डेनवर। बिना सिर के क्या कोई इंसान या जानवर जिंदा रह सकता है। आप कहेंगे बकवास है। ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन ये सब 18 सितंबर 1945 को लेकिन ऐसा हुआ है। जी हां! बिना सर के मुर्गे के 18 माह के जीने की कहानी न तो फिल्मी है, न ही किताबी। ये कहानी है द्वितीय विश्वयुद्ध के तुरंत बाद की। जहां ल्योय्ड ओस्लेन और उसकी पत्नी क्लारा ने 18 सितंबर 1945 को दावत के लिए उसने एक मुर्गे का गला काटा था।

[object Promise]
मुर्गा बिना सिर के 18 महीनों तक रहा जिंदा, इस कारनामे से अपने मालिक को बना दिया करोड़पति

अमेरिका के कोलाराडो में ल्योय्ड ओस्लेन पॉल्ट्री फॉर्म चलाता था,, पर गलती ये हुई कि उसने मुर्गे को बॉक्स में डालने की जगह साइड में रख दिया, तभी मुर्गा फरार हो गया।

फरारी के दूसरे दिन ये मुर्गा पास के ही समुद्र तट पर मिला, जहां वो जिंदा था। यही नहीं, गर्दन कटने के बाद मुर्दे ने पूरे मोहल्ले में जमकर उत्पात भी मचाया था और पूरे मोहल्ले में बिना सर के जमकर दौड़ लगाई। क्योंकि बिना सर-आंखों के तो उसे दिखने से रहा और जब वो समंदर के किनारे पहुंचा तो बेहोश हो गया। पर जैसे ही दूसरे दिन सुबह वो मुर्गा ल्योय्ड ओस्लेन और क्लारा के हाथ लगा, फिर से होश में आकर फड़फड़ाने लगा।

[object Promise]
मुर्गा बिना सिर के 18 महीनों तक रहा जिंदा, इस कारनामे से अपने मालिक को बना दिया करोड़पति

दरअसल माइक नाम के इस मुर्गे को काटने के दौरान ल्योय्ड ने गलती की थी जिससे मुर्गे माइक के सिर का अगला हिस्सा कटा था, लेकिन जरूर नसे और एक कान बच गया। जिससे वो सांस ले पाता था। ल्योय्ड को मुर्गे पर दया आ गई और वो उसे ड्रॉप के जरिए दूध और मक्का के दाने देने लगा।

मुर्गा बिना सिर के 18 महीनों तक जिंदा रहा। उसका नाम मिरेकल माइक पड़ गया। अपने इस कारनामे से उसने अपने मालिक को करोड़पति बना दिया। कहते हैं कि मिरेकल माइक की ख्याति इतनी फैल चुकी थी कि लॉयड ओल्सेन ने उसे देखने तक के लिए भी टिकट लगा दिया था। उस जमाने में वह उस मुर्गे से 4500 डॉलर हर महीने कमाते थे। यही नहीं, उसकी वजह से उसके मालिक को पूरा अमेरिका में न सिर्फ घूमने का मौका मिला, बल्कि वो स्टार बन गया। उसके पास तमाम लोगों की चिट्ठियां आने लगी, जिनमें से कुछ नफरत भरी थी।

[object Promise]
मुर्गा बिना सिर के 18 महीनों तक रहा जिंदा, इस कारनामे से अपने मालिक को बना दिया करोड़पति

ल्योय्ड ओस्लेन और क्लारा के बारे में उस समय एक मैगजीन ने विशेष रिपोर्ट भी छापी थी। वो रिपोर्ट आजकल सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है। इस रिपोर्ट के छपने के बाद दोनों के पास कई लोगों के पत्र आए, तो उन्हें कई अमेरिकी शहरों को घूमने का मौका भी मिला। ऐसे में वो छोटे से फॉर्म के मालिक से देखते ही देखते मशहूर हो गए। अब वो रिपोर्ट ल्योय्ड ओस्लेन और क्लारा के नाती के हाथों लगी, जिसने ल्योय्ड ओस्लेन और क्लारा से मुर्गे का गला काटने और 18 माह तक जिंदा रहने की कहानियां सुनी थी। पर वो कभी यकीन नहीं कर पाया था। लेकिन मैगजीन की रिपोर्ट पढ़ने के बाद उसे यकीन आ गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *