नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना) पहली लाभार्थी मिल गई है। हरियाणा के करनाल में कल्पना चावला सरकारी अस्पताल में जन्मी बच्ची इस योजना की पहली लाभार्थी है। 19 दिन की करिश्मा का जन्म 15 अगस्त को हुआ। बच्ची की मां मौसमी का कहना है कि सभी चिकित्सा खर्चों को वहन सरकार करेगी। यह योजना बहुत अच्छी है।
दरअसल, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया था कि 25 सितंबर से ये पूरे देश में लागू हो जाएगी। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ बीमा मिलेगा। इस योजना को आयुष्मान भारत हरियाणा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
ट्वीट में कहा गया कि करनाल, हरियाणा की बेबी करिश्मा आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी के रूप में आई है। माता-पिता और भारत की इस बेटी के भविष्य के लिए शुभकामनाएं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।
इस मामले में कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज के निदेशक सुरेंद्र कश्यप ने योजना के बारे में कहा, योजना के लाभार्थियों के लिए एक पहचान प्रणाली है। जब मरीजों को भर्ती कराया जाता है, तो उनका नाम सिस्टम में नामांकित होता है और उचित पहचान के बाद उन्हें लाभार्थी बनाया जाता है।
उन्होंने कहा, यदि सिस्टम में परिवार का नाम है, तो सभी सदस्य लाभार्थी बन जाते हैं। गर्भवती मौसमी को यहां 15 अगस्त को भर्ती कराया गया था, उसने शाम को सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से बच्ची को जन्म दिया और चूंकि बच्चा उस परिवार का हिस्सा था, वह स्वचालित रूप से लाभार्थी बन गई।
Leave a Reply