डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में जिला स्तरीय एक दिवसीय संस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन

डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में जिला स्तरीय एक दिवसीय संस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन

अमेठी। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में जिला स्तरीय एक दिवसीय संस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अमेठी डाॅ0 हरिकृष्ण मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल यादव ने किया।
उन्होने बताया कि प्रतियोगिता में उक्त संास्कृतिक प्रतियोगिता में जनपद के 06 विकास खण्डों के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रम के दौरान महिला हिंसा एवं नारी सशक्तिकरण विषय पर आधारित गीत, लोक नृत्य, कौवाली, विकास की योजनाओं पर गीत एवं नृत्य, देश भक्ति गीत एवं एकांकी प्रस्तुत किया गया।

डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में जिला स्तरीय एक दिवसीय संस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन

जिसमें लोक नृत्य में भादर ब्लाक के प्र्रतिभागी प्रथम, श्रीमती रामराजी बालिका पूर्व उ0 मा0 विद्यालय, अमेठी, बागी कैलाश शाहगढ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिन्हें जिला भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
उक्त प्रतियोगिता के दौरान जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य सुश्री ज्योति गौतम, जिला क्रीडा अधिकारी विमला देवी, चन्द्रविहारी सिंह, हरिमूर्ति सिंह सूर्य प्रकाश पाण्डेय, राकेश तिवारी, शमीम अहमद, एस.पी. एवं रामसागर शुक्ल सहित अन्य सम्बन्धित तथा भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *