मनोरंजन:- हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर कपूर उन एक्ट्रेस में से एक है जिन्हें कई लड़कियों से प्यार हुआ। लेकिन उनकी प्रेम की गाड़ी आलिया भट्ट पर आकर रुक गई। 38 साल के रणवीर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं। इनकी शादी के चर्चो की तरह उनकी प्रेमिकाओं के भी चर्चे खूब रहे हैं।
अवंतिका मलिक:-
अगर हम रणवीर कपूर की पहली गर्ल फ्रेंड की बात करें तो यह मौका अवंतिका मलिक को मिला था। अवंतिका रणवीर कपूर की पहली गर्ल फ्रेंड थी। इन्होंने पॉपुलर टीवी सीरियल ” जस्ट मोहब्बत ” में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। वर्तमान में यह एक्टर इमरान खान की पत्नी हैं। खबर यह भी थी कि पांच साल के लम्बे रिलेशनशिप के बाद यह दोनो अलग हुए थे।
सोनम कपूर:- अवंतिका मालिक के बाद रणवीर कपूर की जिंदगी में प्यार बनकर सोनम कपूर आई। दोनो का रिलेशनशिप कुछ ज्यादा दिन नहीं चला और सुर्खियों से साथ गायब हो गया।
प्रियंका चोपड़ा:-
फ़िल्म अनजान अनजानी में काम करने के दौरान प्रियंका और रणवीर एक दूसरे के करीब आए। लेकिन इन दोनों का रिश्ता कुछ ज्यादा दिन नहीं चल पाया।
दीपिका पादुकोण:-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जब रिलेशनशिप में आए तब सभी को लग रहा था कि यह दोनो विवाह के पवित्र बंधन में बध जाएंगे। दीपिका ने रणवीर के नाम का कोटेट भी बनवा रखा था। लेकिन जैसे ही इन दोनों के बीच मे कैटरीना कैफ की एंट्री हुई इनका रिश्ता टूट गया।
कैटरीना कैफ:-
फ़िल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद कैटरीना और रणवीर के प्रेम ने तूल पकड़ी। सभी को यह विश्वास हुआ कि रणवीर अब स्थिर होने का विचार कर चुके हैं। क्योंकि इन दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में भी अपना काफी वक्त गुजारा। 2015 में दोनो की शादी की खबर ने तूल पकड़ ली लेकिन 2016 में यह दोनो अलग हो गए।
नरगिस फरकी:
कैटरीना के जाने के बाद नरगिस ने रणवीर की जिंदगी में दस्तक दी। सूत्रों का कहना था कि कैटरीना और रणवीर के अलग होने की वजह नरगिस थी। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया।
माहिरा खान:-
इन दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया लेकिन रणवीर ने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की कि वह और माहिरा रिलेशनशिप में है। हालाकि लोगो के बीच इस बात को लेकर खूब चर्चा थी कि यह रिलेशनशिप में है।
आलिया भट्ट:-
जैसे ही आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के रिश्ते की खबरों ने तूल पकड़ी हर कोई इस बात की सत्यता को जाने के लिए उत्सुक हो गया कि क्या यह सच है। कुछ समय बाद दोनों ने पब्लिक के बीच अपने रिश्ते को स्वीकृति दी। वही अब आलिया भट्ट रणवीर कपूर की लाइफ बन चुकी है। क्योंकि रणवीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली है और सात जन्मों के लिए यह उनकी हो गई है।
Leave a Reply