खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की जिलाधिकारी ने किया बैठक

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 17 फरवरी 2021, जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संकलित किए गए नमूनों की जानकारी ली, जिस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष 506 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 117 नमूने संकलित किए गए हैं साथ ही 76 प्रकरणों में 524000 का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसके साथ ही बिना लाइसेंस के 15 प्रतिष्ठान पर कार्यवाही की गई है, दूध के 19 नमूने लिए गए जिसमें से 10 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मिलावट को लेकर होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंटोंट, मेडिकल स्टोर, बेकरी, आटा चक्की, आयल मिल, दूध कलेक्शन सेंटर पर छापेमारी कर अधिक से अधिक नमूने संकलित कर जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उनके स्टाक, दवाइयां, मास्क, सैनिटाइजर सहित ग्राहकों को दुकानदार द्वारा बिल दिया जा रहा है या नहीं इस संबंध में भी कार्यवाही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदारों से अवैध वसूली न करें तथा छोटे व फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को परेशान न करें, दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए कहे तथा दुकानदारों को ग्राहकों द्वारा लिए गए सामान का पक्का बिल जरूर देने को कहें। बैठक के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, सिद्धार्थ, रश्मि प्रभा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *