खिचड़ी भोज से मजबूत होती है समाज की नींव : योगी आदित्यनाथ

[object Promise]

गोरखपुर । सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में आज विश्व विख्यात खिचड़ी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गोरक्षपीठ के गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति पर लोगों को बधाई देने के साथ ही कल के आयोजन को लेकर बैठक की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। गोरखपुर में भगवान गोरक्षनाथ पीठ के मंदिर में सामाजिक समरसता का उम्दा माहौल देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस भगवान गोरक्षनाथ को लाखों लोग खिचड़ी चढ़ाते हैं। ऐसी मान्यता है कि खिचड़ी ऐसा भोज पदार्थ है, जिसको अमीर के साथ ही गरीब भी आसानी से ग्रहण कर सकता है।

सीतापुर में कंबल वितरण कार्यक्रम में बवाल, भाजपा सांसद ने विधायक पर तान दी चप्पल

खिचड़ी भोज हर वर्ग को आसानी से कुछ करने का मौका देता है। यह हमारे समाज से अमीरी तथा गरीबी का भेद भी मिटा देता है। यह हमारे बीच में समतामूलक समाज की स्थापना पर बल देता है। खिचड़ी भोज से हमारे समाज की नींव मजबूत होती है। इस दिन से शुभ तथा मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि खिचड़ी पर्व देश के हर कोने में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर उत्तर प्रदेश के लोगों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं।

राहुल गांधी को बनाया भगवान राम तथा पीएम नरेंद्र मोदी को रावण

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *