राजस्थान रॉयल्स की कमान फिर मिली अजिंक्य रहाणे को

[object Promise]

नई दिल्ली। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर अपना कप्तान बदल दिया है. स्टीव स्मिथ के वर्ल्ड कप ट्रेनिंग कैंप के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटने से अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया।

रहाणे शनिवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान टीम की कमान संभालेंगे. रहाणे को आईपीएल 2019 के बीच में से राजस्थान टीम की कप्तानी से हटाया गया था जब यह टीम 8 में से 6 मैच हारी थी।

रहाणे की जगह स्मिथ को कप्तान बनाया गया था. स्मिथ के नेतृत्व में टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ था और टीम 3 मैच जीतने में सफल हुई थी. इस वजह से टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं।

स्मिथ 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के शिविर में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स टीम के क्रिकेट प्रमुख जुबीन भरूचा ने कहा, स्मिथ की स्वदेश वापसी के बाद हमने रहाणे से टीम की कमान संभालने को कहा और उन्हें सच्चे खिलाड़ी के रूप में यह जिम्मेदारी स्वीकारने के लिए रजामंदी प्रदान की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *