‘बिग बॉस 12’ में आये भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रैंड के बीच में क्या रिश्ता है ?

नई दिल्ली : ‘बिग बॉस 12’ के दूसरे दिन यानी आज (17 सितंबर) धमाल मचने वाला है. आज से एपिसोड अपने पुराने रंग में दिखेगा. जी हां, इस सीजन के दूसरे ही दिन से सारे कंटेस्टेंट्स एक दूसरे पर चिल्लाते हुए नजर आने वाले हैं. आज के एपिसोड का एक छोटा वीडियो कलर्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है, जहां घर के सभी सदस्य अनूप जलोटा और उनसे 37 साल छोटी उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू से बहस करते नजर आ रहे हैं. आज के एपिसोड में घर के सदस्य अनूप जलोटा पर सवाल उठाते नजर आने वाले हैं.

शिवा के सवाल पर आया जसलीन को गुस्सा
वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर से आए शिवाशीष मिश्रा के एक सवाल पर जसलीन मथारू काफी नाराज नजर आने वाली हैं. दरअसल, आज के एपिसोड में देखेंगे कि शिवा जसलीन से एक सवाल पूछता है कि उनके और अनूप जलोटा के बीच का रिश्ता है किया- ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, लवर या लिविंग? बस शिवा के इस बात पर जसलीन गुस्से में आ गईं और उन्होंने कहा, ‘किस तरह की कमेस्ट्री आप एक्सपेक्ट कर रहे हो. हम एज ए कपल अगर आएं हैं, तो क्या मैं इन्हें ये बोलूंगी कि ये मेरे ब्वॉयफ्रेंड हैं.’

रविवार को शो के दौरान अनूप और जसलीन ने खुलासा किया कि दोनों ने कई सालों तक अपना रिश्ता छुपाकर रखा. दोनों छुप-छुप के मिला करते थे. लेकिन इतने वक्त साथ रहने के बाद अब दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बात करने के लिए तैयार हैं. ‘बिग बॉस’ में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एंट्री लेने वाले अनूप जलोटा की यह बात कई लोगों को पसंद नहीं आई और देखते ही देखते वह ट्रोल होने लगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *