261 रुपये के इन्वेस्टमेंट से मिलेगा आपको जबरदस्त लाभ

बिजनेस– अगर आप अपने पैसे को इन्वेस्ट करके उम्दा लाभ कमाना चाहते हैं। तो यह खबर आपके मतलब की साबित होगी। क्योंकि आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी जबरदस्त स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमे आप अपने पैसे को इन्वेस्ट करके न सिर्फ बेहतर लाभ कमा सकते हैं बल्कि यह सुरक्षा की भी उम्दा गारंटी देता है।

जाने क्या है योजना-

असल मे हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय योजना ग्रामीण डाक जीवन बीमा की। इस योजना में आप कम पैसे से इन्वेस्टमेंट करके अधिक लाभ कमा सकते हैं।स्कीम में महीने का 261 रुपये जमा करना होता है जबकि मैच्योरिटी पर 2.44 लाख रुपये मिलते हैं. इस योजना को ग्राम सन्तोष योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसे ग्रामीण समाज के लोगो के हित के उद्देश्य से बनाया गया है।
इस पॉलिसी को 19 साल से लेकर 55 साल तक के लोग ले सकते हैं. इस पॉलिसी का पीरियड 5 साल से लेकर 41 साल तक है. ग्राम संतोष पॉलिसी में 10,000 रुपये से लेकर 10,00,000 रुपये तक का इंश्योरेंस प्लान लिया जा सकता है. पॉलिसी का प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही और वार्षिक आधार पर जमा कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *