YES BANK: ED का पूर्व CEO राणा कपूर पर शिकंजा, जारी किया लुक आउट नोटिस, घर की तलाशी के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

YES BANK: ED का पूर्व CEO राणा कपूर पर शिकंजा, जारी किया लुक आउट नोटिस, घर की तलाशी के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

मुंबई। YES बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के खिलाफ विदेश नहीं जाने का लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA ) के तहत राणा कपूर के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। इसके बाद ईडी ने राणा कपूर के घर पहुंचकर तलाशी ली और उनके बयान दर्ज किए। ईडी ने डीएचएफएल के घोटाले के मामले में राणा कपूर के घर छापेमारी की गई। वहीं राणा कपूर के बयान भी दर्ज किए गए। ईडी को घर की तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं।

राणा के ऊपर डीएचएफएल पर 79 फर्जी कंपनियों और एक लाख फर्जी ग्राहकों की सहायता से लगभग 13,000 करोड़ रुपए का घपला करने का आरोप है। इसी मामले में राणा कपूर के घर को तलाशा गया था। राणा कपूर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वो देश छोड़कर विदेश न भाग जाए। ईडी ने राणा कपूर के घर ऐसे समय पर तलाशी ली गई है जब बैंक पर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

आपको बताते जाए कि YES बैंक को साल 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर के माध्यम से शुरू किया गया था, जिन्हें उस दौर में दिग्गज प्रोफेशनल माना जाते थे। राणा कपूर ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ने के बाद न्यूजर्सी के रटगर्स यूनिवर्स‍िटी से एमबीए किया था। उन्होंने 16 साल तक बैंक ऑफ अमेरिका में नौकरी की थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यस बैंक के बोर्ड का संचालन अपने हाथों में लेते हुए इससे महीने में 50 हजार रुपए तक की ही निकासी होने की सीमा तय कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *