रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
लोगों से अपने घर पर ही रहने की किया अपील।
अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने आज कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु लाकडाउन के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया तथा लोगों से अपने घर पर ही रहने की अपील की। इस दौरान जो लोग सड़क पर या बाहर घूमते दिखाई पड़े, उनको समझाने के साथ ही घर पर रहने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा जनपद को 21 दिन के लिए लाकडाउन किया गया है। इस दौरान कोई भी अपने घर से बाहर ना निकले आवश्यक वस्तुएं यथा सब्जी, फल, दूध, राशन इत्यादि सामग्री उनको उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाकडाउन के दौरान सड़क पर या बाहर घूमते मिलने पर कार्यवाही भी की जा सकती है।
Leave a Reply