Congress YouTube Channel Deleted: कांग्रेस को सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर बड़ा झटका मिला है। यहां पार्टी का आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट अचानक डिलीट हो गया है। साथ ही गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस को खुद ये जानकारी नहीं है कि आखिर उनका अकाउंट डिलीट कैसे हो गया।
लंबे समय बाद अकाउंट डिलीट होने के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी ने कहा कि इस बारे में यूट्यूब और गूगल से संपर्क किया जा रहा है। पार्टी ने ट्वीट कर बताया है कि इस बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है कि अकाउंट आखिर डिलीट कैसे हो गया।
एकाउंट डिलीट होने के बाद कांग्रेस अपने यूट्यूब अकाउंट को फिर से रीस्टोर करने की लगी है। पार्टी ने इस बारे में आधिकारिक बयान भी जारी कर कहा कि हमारा यूट्यूब चैनल ‘Indian National Congress’ डिलीट हो गया है, हम इसे ठीक करने के प्रयास में लगे हैं। इस बारे में यूट्यूब और गूगल से बातचीत भी की जा रही है। और यह जांच की जा रही है कि ये तकनीकी खराबी के कारण हुआ या फिर इसके पीछे कोई साजिश रही।
Leave a Reply