कुशीनगर : पडरौना शहर में किराए के मकान में रह रही छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव

[object Promise]

रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर। पडरौना नगर के कनौजिया वार्ड पश्चिमी मोहल्ला में किराए के मकान पर रह रही दो छात्राओं में बीएसई की एक छात्रा का शव फंदे से लटकता मिलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना बीती रात की बताई जा रही है.यह भी खबर है कि एक कमरे में दोनों छात्राएं रहती थी जबकि दूसरी छात्र घटना के वक्त कहीं गई हुई थी लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का माने तो नीचे कोई टेबल व ऐसा समान नहीं था जिससे वह फांसी की फंदे से झूल सके. इस घटना को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना की रामपुर बरहन गांव निवासी अनुपमा उम्र लगभग 22 वर्ष जो बीएसई पार्ट वन की छात्रा थी और अपनी एक सहेली पूजा के साथ किराए के मकान में दो मंजिल पर दोनों रहती थी. बताया जाता है कि बीती रात पूजा कहीं शहर के तरफ गई हुई थी की वह कमरे पर पहुंची कि अनुपमा का शव कमरे में छत की कुंडली से दुपट्टा में लटकता हुआ देख सन्न रह गई. इस घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर में सनसनी फैल गई और लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार घटनास्थल की जमीनी तहकीकात के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करा उसे अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है. जानकारों की माने तो अनुपमा पार्ट वन की छात्रा थी और पिछले वर्ष फेल हो चुकी थी और इस वर्ष भी उसका पेपर ठीक नहीं हुआ था लेकिन चर्चाएं यह भी है कि किसी से उसका प्रेपपंच का मामला भी चलता था और वह दो दिनों से भोजन भी नहीं की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *