[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : आग से बचाव के लिए जागरूकता आवश्यक है। जागरूकता ही वह माध्यम है जिसके जरिए आग की घटनाओं को कम किया जा सकता है। छात्र व छात्राएं बढ़-चढ़ कर आग से बचाव की जानकारी प्राप्त करें। परिवार व समाज को जागरूक करने में भी योगदान दें। यह बातें शुक्रवार को प्रभारी अग्निशमन कुशीनगर ने पडरौना नगर से सटे बकुलहा रोड बचपन प्ले स्कूल हनुमान कालोनी के बच्चों से आग से होने वाली घटनाओं में राहत व बचाव के बारे में जागरुक करते हुए कही |
इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अग्नि आमजन को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। आग की भयावहता अधिक होती है। ऐसे में सभी को आग पर तुरंत काबू पाने का प्रयास करना चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि आग लगने की स्थिति में सभी को मिल-जुल कर उस पर अंकुश लगाने का प्रयास करना चाहिए। यदि जागरूक रहते हुए सभी प्रयास करेंगे तो उसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इस दौरान शक्षक-शिक्षिकाएं व आदि अग्निशमन कर्मी मौजूद रहे।
Leave a Reply