रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुंशीगंज(अमेठी)।।प्लास्टिक से होने वाले हर तरह के नुकसान से जागरूक करने व कस्बे में दुकानदारों को इसका उपयोग न करने को बढ़ावा देने के लिये जनप्रतिनिधियों के अलावा बीडीओ व चौकी प्रभारी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विदित हो ग्राम पंचायत शाहगढ़ के ग्राम प्रधान व सेवा भारती श्री उमाशंकर शुक्ला ने अपनी टीम के साथ ब्लाक के बीडीओ एवं पुलिस चौकी प्रभारी शाहगढ़ के साथ मिलकर कस्बे व ब्लॉक को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। जिसमें पैदल मार्च कर लोगो व दुकानदारों जागरूक किया।

तथा इधर उधर कस्बे में फेंके गये प्लास्टिक की वस्तुओं को उठाकर डस्टबिन में रखवाया गया। इसके साथ बाजार में इस्तेमाल की हुई कचरे व प्लास्टिक पॉलीथिन को दूर फेंकने की सलाह दी। मौजूद जनसमूह को उन्होंने प्लास्टिक व पॉलीथिन की वस्तुओं को उपयोग ना करने की सलाह दी इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी अबू बकर खान, चौकी प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा, प्रधान जंग बहादुर, प्रधान सदाशिव यादव, प्रधान हनुमान यादव, प्रधान शिव दर्शन यादव, सचिव विश्वमोहन पाण्डेय, इंद्रपाल, दान बहादुर, प्रियंका सिंह, लाल बहादुर, मिथिलेश कुमार, अरुण कुमार, राजू वर्मा, राम सजीवन मौर्या सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
Leave a Reply