रसोई गैस न मिलने से उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी पुरवा से की शिकायत

[object Promise]

रिपोर्ट योगेंद्र गौतम
पुरवा/उन्नाव। भारत गैस प्लांट से जरूरत मुताबिक गैस न मिल पाना गैस वितरण करने वाली एजेंसियों के लिए सर दर्द बनता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत गैस एजेंसी जी0 पी0 लाला गैस सर्विस पुरवा में कई दिनों से उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर नही दिए जा रहे थे जब आज उपभोक्ता गैस लेने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि गैस प्लांट से गैस न मिलने के कारण गैस नही मिल पाएगी। जिससे नाराज होकर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने उपजिलाधिकारी पुरवा से इसकी शिकायत की। जब जी0 पी0 लाला गैस सर्विस पुरवा में हमारे संवाददाता ने सम्पर्क किया तो गैस एजेंसी के मालिक विजय कुमार ने बताया कि हम खुद मजबूर है।

झांसी व लखनऊ गैस प्लांट से ही आवश्कता भर सिलेंडर नही मिल पा रहें हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि कई दिनों से सिलेंडर वितरित नही किये गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को ही 550 से ज्यादा घरेलू गैस सिलेंडर वितरित किये गए जबकि आज मौरावां व चमियानी में सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। जानकारों की माने तो अभी भारत गैस के उपभोक्ताओं को कुछ दिन और चूल्हे के सहारे रहना पड़ेगा।

शिकायत पर जब उप जिलाधिकारी पुरवा से हमारे संवाददाता ने फ़ोन पर सम्पर्क करके बात की तो उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान हो चुका है कल से गैस वितरण किया जाएगा। उप जिलाधिकारी से शिकायत करने वाले गुड्डू खां वारिश एडवोकेट, अब्दुल रहमान, राम प्रताप, देश राज, राम बिलास, देश राज,लाखन आदि सैकड़ों उपभोक्ता रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *