[object Promise]
अमेठी । अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने थाना संग्रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान साफ सफाई देखकर थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडे को बधाई देते हुए कहा कि थाना स्वच्छ सुंदर लग रहा है लेकिन अभिलेख पूर्ण नहीं पाए गए जिसको तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया साथ ही साथ ही लंबित विवेचनाओं को तत्काल निपटाने के निर्देश भी दिए क्षेत्र में अपराधियों पर विशेष निगाह देने के लिए निर्देशित किया अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजक तत्वों पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दुबे ने कहा कि वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करें ।
जिससे क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लग सके श्री दुबे ने अपने निरीक्षण दौरान भोजनालय आरक्षित आवास महिला शौचालय पुरुष शौचालय महिला बैरक पुलिस बैरक और शास्त्रों का अवलोकन भी किया उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि जो कमियां रह गई हैं उसको तत्काल पूर्ण करें ।
Leave a Reply