भाजपा के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के गढ़ में सेंध लगाने की सपाइयों की कोशिश हुई कामयाब,विशुनपुरा ब्लाक के प्रमुख बने ललन यादव

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : भाजपा के कद्दावर मंत्री व यहां से सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के गढ़ में ही उसको पटखनी देने के लिए विपक्षी दल ने मोर्चा पहले से ही संभाल लिया था ।गत दिनों उप चुनावों में भाजपा को मिले हार से उत्साहित सपा नेताओं ने इसकी शुरूआत भी शनिवार को कर दी । सपा नेता विक्रमा यादव के नेतृत्व में विशुनपुरा विकास खंड की भाजपा की ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल के खिलाफ कुछ माह पहले अविश्वास का नोटिस दे दिया था।
गौरतलब हो कि कुछ माह पहले में हुए विधानसभा व लोकसभा के उप चुनावों में सत्ताधारी दल भाजपा को हार का सामना करना पड़ा । भाजपा की हार से कुशीनगर के सपा कार्यकर्ता उत्साहित थे। भाजपा की हार देखते हुए विशुनपुरा ब्लॉक की भाजपा ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बीडीसी सदस्यों ने प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को गत माह पहले दे दिया था।
बीडीसी सदस्यों का नेतृत्व जिले के दिग्गज सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव कर रहे थे।  इस सिलसिले में जिलाधिकारी का आदेश पर आज शनिवार को हुए प्रमुख चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अरुन को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मात्र 25 मत ही दिया जबकि सपा समर्पित उम्मीदवार पूर्व प्रमुख के भाई लल्लन यादव को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 92, मत देकर बिजय घोषित कर  दिया है | ऐसे में सपाइयों ने इस बार भाजपा समर्थित उम्मीदवार को करारी हार दी है I
दिलचस्प बात इस चुनाव में यह रही विशुनपुरा ब्लॉक प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के विधानसभा क्षेत्र पडरौना में पड़ता है और कंचन जायसवाल के पति गोल्डी जायसवाल मंत्री स्वामी प्रसाद के बेहद करीबी माने जाते है। ब्लॉक प्रमुख कंचन जायसवाल पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया था जबकि पंचायत सदस्यों ने प्रमुख पति पर गंभीर आरोप लगाया थे। इसके बाद वर्तमान प्रमुख कंचन जायसवाल ने चुनाव मैदान में अपने न उतर कर वहां से अरुन को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन इसमें भी उनको हार ही मिली है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *