कौशाम्बी :भरवारी चौकी के अंतर्गत  महिला ने दिया अनशन 4 दिन से बगैर खाए पिए बैठी

[object Promise]
विवेक कुमार गौतम

शादी का झांसा देकर दो सालों से युवती के साथ बनाये शारीरिक सम्बन्ध, कोर्ट मैरिज करने के बहाने युवती को बुला आरोपी युवक अपने भाई के साथ युवती को न्यायालय गेट पर छोड़कर हुआ फरार।

https://jansandeshonline.com/vid-20181012-wa0091-mp4/

भुक्तभोगी युवती ने आरोपी युवक के घर के बाहर बिना अन्य के 4 दिनो से डाला डेरा। इस मामले मे कोखराज की भरवारी पुलिस नही सुन रही महिला की आवाज।

एसपी महोदय से शिकायत के बाद भी नही हो रही कार्यवाही।

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में एक युवती अपने प्रेमी को पाने के लिए उसके घर पर चार दिनों से भूखी प्यासी धरना पर बैठी है । पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी ने ढाई साल तक उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए, और जब कोर्ट मैरिज करने का समय आया तो कचहरी से बिना बताए अपने घर भाग गया । जिसके बाद पीड़ित युवती अपनी फरियाद लेकर पुलिस चौकी पहुंची तो चौकी इंचार्ज ने उसे भला बुरा कहकर भगा दिया ।

अब पीड़िता अपना प्यार पाने के लिए प्रेमी के चौखट पर भूखी प्यासी बैठी है । बिना कुछ खाए पिए चार दिनों से प्रेमी के घर के दरवाजे पर बैठ युवती इस जिद पर अड़ी कि जब तक प्रेमी जमील और उसके घर वाले उसे नहीं अपना लेते तब तक वह यही पर बैठी रहेगी, इसमें चाहे उसकी जान भी क्यों न चली जाय ।

प्यार के लिए प्रेमी के घर पर धरना दे रही है मामले में एसपी प्रदीप गुप्ता से जब सवाल किया गया तो वह पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस के जरिये दोनों पक्षों के बीच समझौता कराये जाने की बात कह रहे है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *