कोरोना महामारी की दूसरी लहर की छोटी और बड़ी दोनो समस्याओं से खुद को रखें स्वस्थ

[object Promise]

उमाकांत गौतम की रिपोर्ट

पॉजिटिव सोच के साथ करें दिन की शुरुआत- सबसे पहले तो यह कि आप अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच के साथ करें और खुद को किसी भी प्रकार के नेगेटिव तथ्यों से बचे। इस वक्त जब आपके शहर और गांव में लगभग 20% से अधिक लोग इस महामारी से ग्रस्त हैं ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए उन लोगों से मिलने से बचें। किसी भी प्रकार की वायरल समस्याओं के लिए डॉक्टर से परामर्श लें और दवाओं का उपयोग करें स्वयं की परख से दवा ना लें।

महामारी से निजात पाने वाले लोग दे इन बातों पर ध्यान- जो लोग इस महामारी की चपेट में आकर उससे निजात पा चुके हैं उनसे विशेष कहना है कि वह अपने रोजमर्रा की दैनिक चीजों में परिवर्तन करें और अधिक से अधिक इम्यूनिटी वाली चीजों का सेवन अपने दैनिक जीवन में करें। महामारी से स्वस्थ होने वाले लोग घर आने के बाद अपने टूथब्रश, टंग क्लीनर जैसी चीजों में तुरंत करें बदलाव क्योंकि वायरस का खतरा सबसे पहले आपके गले और नाक से उत्पन्न होता है और आप उन वायरस से फिर से बचने के लिए इन चीजों को तुरंत बदल दें।

समय-समय पर करें इन चीजों में बदलाव- 1. आप स्वस्थ हो या अस्वस्थ इस वक्त आप अपने टूथ ब्रश, टंग क्लीनर जैसी चीजों में वक्त रहते ही बदलाव करते रहें। ताकि वायरस के खतरे से बचा जा सके।
2. बच्चों के खिलौनों को सेनीटाइज जरूर करें क्योंकि बच्चे में अक्सर खेलते वक्त उन खिलौनों को मुंह में डालने की आदत होती हैं ऐसे में इन्फ्लुएंस का खतरा उन्हें हो सकता है।
3. घर पर कोई पीड़ित व्यक्ति को कोरोना होने के बाद आप अपने बॉथरूम के शॉप को बदलें और वहां बाथटब और नल टैब को सेनीटाइज करें।
4. घर के सदस्यों को पीड़ित व्यक्तियों का आंकड़ा बताने से बचे ताकि उनमें पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *