नये UP में माफियाओं, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण नहीं: CM योगी

[object Promise]

Lucknow. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह नया यूपी है। अब यहां अपराधियों को संरक्षण नहीं दिया जाता बल्कि उनका मानमर्दन होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य दलों की सरकार में जमीन-आसमान का फर्क है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जौनपुर के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ, मंडल और सेक्टर के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने वह दौर भी देखा है जब अपराधी-माफिया राजनीतिक दलों की नीतियां तय करते थे। सत्ता इन्हें सिर-आंखों पर रखती थी, जिसकी बदौलत यह लोग खूब फले-फूले। गरीबों की जमीनों कब्जा कर महल खड़ा कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में यह नहीं चलेगा। विकास का कोई विकल्प नहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी 87 लाख पात्रों बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को एडवांस पेंशन दी गई है।

सीएम ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। चार करोड़ घरों को बिजली, 41 लाख लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन, गरीबों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, प्रदेश की 24 करोड़ से अधिक जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहले चरण में हर मंडल में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी सोच जाति, धर्म और क्षेत्र तक सीमित है, उनकी सोच में विकास नहीं है। उन्होंने कहा कि वे लोग पार्टी को परिवार की तरह चलाते हैं। अराजकता और भ्रष्टाचार उनकी पहचान है। जिनके जमाने में विकास के 90 फीसदी पैसे का बंदरबाट हो जाता था। ऐसे लोगों को प्रदेश सरकार की ओर से बिना भेदभाव पूरी पारदर्शी के साथ कराए जा रहे विकास कार्य और गरीबों की खुशहाली रास नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि लिहाजा वे लोग समाज को बांटने का जाति और संप्रदाय का वही पुराना हथकंडा अपना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऐसे लोगों की दाल अब गलने वाली नहीं। जनता सब जान चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण बदली परिस्थितियों में संवाद और संपर्क उप चुनाव का मुख्य हथियार होगा। इसके आधार पर यदि कार्यकर्ता अधिक से अधिक मतदान करा ले गए तो जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता साल भर 24 घंटे तैयार रहते हैं। जरूरत सिर्फ समय के अनुसार रणनीति के अनुसार फोकस बढ़ाने की है। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने सबका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आभार जताया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *