कुशीनगर में मालगाड़ी का इंजन फेल,पनियहवा स्टेशन पर दो घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : गोरखपुर-नरकटियागंज रेल रूट पर स्थित वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी का इंजन फेल होने से इस रूट से गुजर रही तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर लगभग डेढ़ घंटे रोकना पड़ा। वहीं गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन को पनियहवा स्टेशन पर लगभग दो घंटे खड़ी रही। दूसरा इंजन आने के बाद ही मालगाड़ी को रेलवे ट्रैक से हटाया गया और तब जाकर इस रूट पर ट्रेनों का संचलन शुरू हो सका। रविवार दोपहर मुजफ्फरपुर से गोरखपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी बिहार के वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची कि अचानक उसका इंजन फेल हो गया।
मुख्य रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी होने के चलते इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। रूट बाधित होने के चलते देहरादून से मुजफ्फरपुर जा रही 15002 राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन को सिसवा, मुजफ्फरपुर से बान्द्रा जा रही 19040 एक्सप्रेस ट्रेन को बगहा तथा रक्सौल से आनन्द बिहार जा रही 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस को भैरोगंज स्टेशन पर डेढ घंटे रोकना पड़ा। इसी क्रम में गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही 55072 सवारी गाड़ी को पनियहवा स्टेशन पर लगभग दो घंटा खड़ी करनी पड़ी। खड्डा स्टेशन पर भी कुछ देर एक्सप्रेस को रोकना पड़ा था। बगहा स्टेशन पर खड़ी बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन वाल्मीकिनगर मंगाने के बाद मालगाड़ी को रेलवे ट्रैक से हटवाया गया। तब जाकर इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। गोरखपुर-नरकटियागंज रूट बाधित होने से इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोग काफी परेशान रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *