अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चला धर पकड़ अभियान।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से जनपद में संवेदनशील
हॉटस्पाट स्थानों पर अवैध शस्त्र की बरामदगी, चोरी के वाहनों की बरामदगी एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के सम्बन्ध में दिनांक 24.08.19 को समय 17:00 से 20:00 बजे तक अभियान चलाकर 42 स्थानों पर 882 व्यक्तियों, 811 दो पहिया व 313 चार पहिया वाहनों की चेकिंग कराई गई।

गलत पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज, 154 वाहनों का चालान व 46 वाहनों से 30,300 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया तथा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 05 ली0 कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *