रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
मुसाफिरखाना(अमेठी)।।मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में पहुंची कांग्रेस महासचिव व पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका वाड्रा जहाँ पहले से हजारों की संख्या में मौजूद वर्कर लंबे अंतराल के बाद अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा पार्टी नेतृत्व और अपने सांसद राहुल गांधी के बीच जमीनी कार्यकर्ताओं से दूरियों की शिकायत पर कुशल राजनीति के अंदाज में प्रियंका ने कहा कि मैं आ गई हूं अब ऐसा नहीं होगा सीधा संवाद स्थापित होगा कांग्रेस अध्यक्ष व भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के मुसाफिरखाना इंटर कॉलेज में आयोजित मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में पूर्वांचल प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी के पहुंचते ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद प्रियंका तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं के जोशीले नारे के साथ कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया अपनों के बीच पहुंची प्रियंका अभिवादन करते हुए हर किसी का हाल चाल पूछ समस्या सुनी एवं सुझाव मांगे।।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अपने भाई व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में बुधवार को प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की. यहां प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है और कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री होंगे। प्रियंका गांधी ने अमेठी में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि अमेठी हमारा और राहुल गांधी का घर है. यहां के लोग हमारे परिवार हैं, हम बचपन से यहां आते रहे हैं और हमारा यहां के लोगों से घरेलू रिश्ता है।
और हमेशा रहेगा. बाक़ी नेता चार दिन के लिए आते हैं और चकाचौंध बिखेर कर चले जाते हैं. वो केवल चुनाव लड़ने आते हैं उनका अमेठी के लोगों से दिली रिश्ता कभी नहीं रहा है. आप लोग ऐसे नेताओं से सावधान रहना. ये लोग अमेठी रायबरेली की योजनाओं को छीनकर ले जाते हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं पहले के चुनावों में यहां ज़्यादा समय देती थी हालांकि अब उतना समय नहीं दे पाऊंगी. ये आप लोगों का चुनाव है और आप लोग मिलकर राहुल गांधी को ज़्यादा से ज़्यादा मतों से जिताइए।
अमेठी विधानसभा के भादर ब्लाक बूथ संख्या 347 के एक अध्यक्ष ने कहा कि मैं दिल्ली की एक निजी इंडस्ट्रीज में एसी का कार्य करता हूं जब लोग पूछते हैं कि अमेठी के सांसद राहुल जी हैं वहां उद्योग नहीं है या फिर काम नहीं काम नहीं तो शर्मिंदगी होती है इसी ब्लॉक के भवानीपुर बूथ अध्यक्ष ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की मांग की प्रियंका ने विश्वास दिलाया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर हाथ को काम मिलेगा और आश्वासन दिया दो ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को एक साथ बैठाकर संवाद स्थापित किया 6 घंटे के अधिक मैराथन बैठक के बाद भी प्रियंका गांधी का भाव सामान्य साथ इस दौरान प्रियंका गांधी ट्रेंस सहयोगी की भूमिका में नजर आए उन्होंने कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र भी दिया।
युवाओं को संघर्षशील बनाने की नसीहत
मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में युवा नेता राहुल गुप्ता ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आने की बधाई दी तो उन्होंने राष्ट्र के लिए संघर्षशील एवं युवाओं को कल के भारत का जिम्मेदार नागरिक बनाने की शुभकामनाएं दी और युवाओं को पार्टी में आगे आने की कामना की। कार्यक्रम में योगेंद्र मिश्रा ,प्रवक्ता अनिल सिंह,रफीक अहमद वारसी अल्लू मिया, संजय गुप्ता,कुलवंत सिंह,हनुमन्त विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शुक्ला, धनंजय सिंह,नरसिंह बहादुर आदि मौजूद दिखे।
Leave a Reply