पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव में एक साथ 5 हत्याएं जहानाबाद क्षेत्र के गांव बेनीपुर में एक किसान परिवार का है मामला यहां पर रहने बाले वेगराज के घर बीती रात चेतराम नामक ब्यक्ति जो कि वहेड़ी रेलवे क्रासिंग में कर्मचारी है शाम को दूध लेकर आया जिसमे जहर मिला हुआ था वेगराज को अच्छा दूध बताकर दे दिया और चेतराम बहां से चला गया।
उसके जाने के बाद वेगराज ने अपनी पत्नी से दूध गर्म कराया और पी लिया फिर उसने अपने बेटे नेमचन्द को पिलाया फिर नेमचन्द की पत्नी ने और उसकी वहिन ने पिया और उसकी मां ने भी दूध पीने के बाद पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया सुबह को उनका पड़ोसी वेगराज के घर आया तब उसने सभी लोगों को मरा हुआ पाया तुरंत उसने सारे गांव के लोगों को जानकारी दी।
गांव बालों ने तुरंत पुलिस को खवर दी आनन फानन में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक समेत सारा प्रसासन बहां पर पहुंचा पुलिस ने गांव बालों के बयान लिए शवों की फारेंसिक जांच की और दूध के बर्तनों के सैम्पिल लिए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ये खवर क्षेत्र में फैलते ही सारे क्षेत्र के लोगों का आना जाना लगा रहा।
मौके पर पूर्व कैविनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद व पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भी मौके पर पहुंचे उन्होंने गांव के लोगों से शांति ब्यबस्था बनाये रखने की अपील की और गहरा दुख प्रकट किया उन्होंने जिला अधिकारी से मामले का जल्द खुलासा कराने के अपील की और उन्हें शासन से मुआवजा भी दिलाने का आस्वासन दिया पूरे घर मे दो ब्यक्ति बचे हैं जो घर से बाहर थे ।
उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा पुलिस के गले ये बात नही उत्तर रही है कि एक युवक की इतने सारे लोगों से क्या दुश्मनी थी जो उसने 5 लोगों की जान ले ली जिसमे वह रेलवे में सरकारी कर्मचारी है ऐसा क्या हुआ पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुट गयी है लेकिन आरोपी गिरफ्त से बाहर है लेकिन पूरे गांव में मातम छा गया है । देखना है की पुलिस कब तक इस केस को उखेड़ पाती है।
Leave a Reply