मोदी सरकार की खामोशी के खिलाफ कांग्रेस करेगी देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के खुलासे के बाद अडानी ग्रुप सवालों के घेरे में है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अदानी को घेर रहा है। वहीं अब कांग्रेस की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि वह आज इस मामले पर मोदी की चुप्पी पर सवाल करेंगे और इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- PM मोदी के मित्र अडानी पर दुनिया के सबसे बड़े घोटाले का आरोप है। लेकिन इस पूरे मामले में PM मोदी चुप हैं। न कोई जांच, न कोई कार्रवाई। मोदी सरकार की इस खामोशी के खिलाफ कांग्रेस कल (6 फरवरी) देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। जवाब तैयार रखिए, जनता आ रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *